जौनपुर, सितम्बर 27 -- जौनपुर, संवादादाता। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के खेलकूद परिषद ने सत्र 2026-27 के लिए अंतर महाविद्यालयीय प्रतियोगिताओं का वार्षिक खेलकूद कैलेंडर जारी कर दिया है। कैलेंडर में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए विश्वविद्यालय परिसर के साथ ही संबद्ध महाविद्यालयों को जिम्मेदारी दी गई है। खेलकूद परिषद के सचिव प्रो. शेखर सिंह की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार प्रतियोगिताएं अलग-अलग महाविद्यालयों में आयोजित होंगी। विश्वविद्यालय परिसर में कुश्ती पुरुष और महिला, क्रिकेट पुरुष और महिला तथा एथलेटिक्स पुरुष और महिला प्रतियोगिताएं होंगी। इसके अलावा योगासन पुरुष और महिला की प्रतियोगिता भी विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित की जाएगी। यह भी पढ़ें- Jamui News: मुंगेर विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज खेल प्रतियोगिता के लिए के.के.ए...