जौनपुर, मार्च 21 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के प्रयागराज-मुंगरा बादशाहपुर हाइवे पर कोदहूं के पास शनिवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे सिविल लाइंस डिपो की एक रोडवेज बस खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नौ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सीएचसी मुंगराबादशाहपुर में भर्ती कराया गया। जिस समय हादसा हुआ उस समय करीब 35 यात्री बस में सवार थे। प्रयागराज जिले के सिविल लाइंस डिपो की रोडवेज बस यात्रियों को लेकर प्रयागराज से टांडा जा रही थी। जैसे ही बस कोदहूं गांव के समीप पहुंची, अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना से अफरा-तफरी और चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही मुंगराबादशाहपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.