जौनपुर, दिसम्बर 3 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पंवारा थाना क्षेत्र के कुंवरपुर-बंधवा मार्ग पर बुधवार की सुबह करीब 10 बजे एक 52 वर्षीय व्यक्ति का शव उसके घर से महज पांच सौ मीटर दूर पाही पर मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जतायी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। जौनपुर-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे मात्र 30 मीटर दूर पानी की मशीन(पंप हाउस) पर बुधवार की सुबह करीब दस बजे कुंवरपुर निवासी 52 वर्षीय विनोद उपाध्याय का शव गांव के कुछ लोगों ने देखा। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। थोड़ी देर में काफी संख्या में लोग जुट गए। शव के पास जाकर देखा गया तो कहीं कोई चोट के निशान नहीं मिले। हालांकि ग्रामीणों ने रात में हत्या किए जाने की आशंका जतायी। भतीजे विशाल उपाध्याय ने ...