अयोध्या, मई 14 -- तारुन। ईरान अमेरिका के बीच टकराव से तेल की कमी का असर ग्रामीण क्षेत्र में दिखाई पड़ने लगा है। क्षेत्र में करीब आधा दर्जन पेट्रोल पम्प है। लेकिन तेल की कमी से पम्पों पर सन्नाटा पसरा रहता है। गुरुवार को एक पेट्रोल पंप पर सीधे मशीन से तेल वाहनों में न डालकर ड्रम से निकाल कर खुले में लीटर की मॉप से दिया गया। बाइक चालक व वाहन चालक तेल के लिये एक पेट्रोल पंप से दूसरे पंप तक चक्कर लगा रहे हैं। लोगों को कहीं भी तेल मिलने की भनक लगती है तो वे वही पर का धमकते है, जिससे देखते ही देखते भीड़ लग जाती है और ड्रम से पेट्रोल को निकालकर लीटर से मापने के बाद पंप कर्मी वाहनों में पेट्रोल देते हैं। यह भी पढ़ें- जंग के माहौल में भी फिलहाल शांत बाजार, पेट्रोल पंपो पर न कतार न किल्लत यह भी पढ़ें- हजारीबाग में शहर से गांव तक तेल संकट

हिंदी हिन्दु...