गुड़गांव, फरवरी 17 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। साइबर सिटी में धोखाधड़ी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां खुद को एक प्रतिष्ठित बिल्डर बताने वाले व्यक्ति ने एक आईटी रेंटल कंपनी को करीब 49 लाख रुपये का चूना लगा दिया। आरोपी ने कंपनी से लाखों रुपये के लैपटॉप, फोन और स्मार्टवॉच लीज पर लीं और बाद में उन्हें अवैध रूप से अन्य लोगों को बेच दिया। सेक्टर-53 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इन्फिन टेक रेंट गुरु प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ आशीष गांधी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जून-जुलाई 2024 में उनकी मुलाकात विनय कुमार झा नाम के व्यक्ति से हुई थी। विनय ने खुद को स्पेक्टाबिलिस डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड का निदेशक और एक नामी बिल्डर बताया। उसने अपने ऑफिस के लिए लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक...