रांची, मार्च 6 -- रांची, विशेष संवाददाता। एचईसी के लीज पर दिए गए क्वार्टरों का समय पर नवीकरण नहीं होने से हजारों परिवारों के सामने आवास छिन जाने का खतरा पैदा हो गया है। लीज पर क्वार्टर लेकर रह रहे कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मियों में इसको लेकर गहरा असंतोष देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि प्रबंधन की ओर से अब तक लीज नवीकरण की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गयी है। एचईसी प्रबंधन ने वर्ष 1996 में आर्थिक संकट से उबरने और कर्मचारियों के बकाये का समायोजन करने के उद्देश्य से एक योजना शुरू की थी। इस योजना के तहत एचईसी के क्वार्टरों को कर्मचारियों और अन्य पात्र लोगों को 90 वर्षों की लीज पर देने का निर्णय लिया गया था। उस समय बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने अपने बकाये का समायोजन कर क्वार्टर लीज पर ले लिए थे।30 वर्ष बाद लीज नवीकरण का था प्रावधानयोज...