लीज अवधि समाप्त होने पर क्रशर हटाने की मांग
चाईबासा, अप्रैल 9 -- नोवामुंडी, संवाददाता। नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत कादाजामदा के ग्रामीणों ने टीएमएम गिट्टी खदान का लीज अवधि समाप्त होने पर वहां स्थापित क्रशर को तत्काल हटाने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी, जगन्नाथपुर के माध्यम से जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। पत्र के माध्यम से बताया गया कि टीएमएम गिट्टी खदान का लीज 17 जनवरी 2026 को समाप्त हो गया है। लीज एरिया के आसपास चारों तरफ खेती योग्य जमीन है। मामले को लेकर कादाजामदा के सात गांव के ग्रामीणों ने मानकी बिरसा भगवान सिंकू की अध्यक्षता में बैठक करते हुए निर्णय लिया कि उक्त स्थल को खेती योग्य बनाने के लिए लीज एरिया से तत्काल टीएमएम कंपनी के क्रशर मशीन को हटाया जाए। बैठक में सिराम पूर्ति, रामो पूर्ति, राम पूर्ति, सलाय पूर्ति, रहाजी पूर्ति, कृष्ण पूर्ति, वीरेंद्र पूर्ति बुधराम पूर्ति, सोनाराम पूर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.