गंगापार, नवम्बर 15 -- मऊआइमा, हिन्दुस्तान संवाद। लीजेंड स्टार प्रीमियर लीग तीन दिवसीय टूर्नामेंट शुक्रवार से चकिया किरांव में शुरू हुआ। पहले मुकाबले में किरांव नाइटराइडर्स ने सनराइजर्स हरिसेनगंज को हराया। मैच में वीरेंद्र कुमार मैन आफ द मैच तथा मोनू पटेल फाइटर आफ द मैच चुने गए। दूसरे मैच में सनराइजर्स हरिसेनगंज ने आनापुर रायल्स को हराया। डॉ. राकेश मैन आफ द मैच तथा सोनू अली फाइटर आफ द मैच चुने गए। तीसरे मैच में आनापुर रायल्स ने मलाका डेयरडेविल्स को हराया। टूर्नामेंट का पहला अर्धशतक लगाने वाले रोहित शुक्ला मैन ऑफ द मैच तथा मनीष शुक्ला फाइटर आफ द मैच चुने गए। मैच के दौरान राहुल विश्वकर्मा, अंकुर विश्वकर्मा, अजय पोंटिंग, कृष्णा राजकुमार, छोटू, नंदे, बच्चू राज, लड्डू पटेल तथा तनवीर आदि मौजूद रहे। टूर्नामेंट में क्रिकेट छोड़ चुके और 40 वर्ष से ...