लीजेंड स्टार ने जीता आयुध प्रीमियर लीग का खिताब
कानपुर, मई 11 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता आयुध निर्माणी कानपुर के कार्य समिति की ओर से आरमरीना स्टेडियम अरमापुर स्टेट में चल रहे आयुध प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें लीजेंड स्टार इलेवन ने क्वालिटी इलेवन को 16 रन से हराकर खिताब जीता। पिछले एक माह से चल रही लीग में 32 टीमों ने हिस्सा लिया। विजय यादव की 41 रन की विस्फोटक पारी की बदौलत लीजेंड स्टार ने 20 ओवर में 126 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी क्वालिटी इलेवन की टीम 110 रन पर आलआउट हो गई। समापन समारोह में आयुध निर्माणी कानपुर के संयुक्त महाप्रबंधक सुधीर यादव ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- एनर्जेटिक पावर हिटर्स ने जीता क्रिकेट मैच का फाइनल इस मौके पर आयोजन समिति के पंकज यादव, छुन्ना कश्यप, रविंद्र यादव, राम प्रताप कटिहार, मनोज याद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.