मुरादाबाद, मार्च 23 -- मुरादाबाद। शहर के युवा क्रिकेटर मिर्जा दानिश आलम का चयन लीजेंड्स लीग क्रिकेट सीजन 4.0 में हुआ है। वह इंडिया कैप्टन टीम के लिए खेलते नजर आएंगे। वह इससे पहले भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ मैदान साझा कर चुके हैं। अब लीजेंड्स लीग जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उनका चयन होना उनके करियर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित स्टेडियम में किया जा रहा है, जहां देश-विदेश के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। यह प्रतियोगिता 28 मार्च तक चलेगी, जिसमें रोमांचक मुकाबलों की उम्मीद की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.