मुजफ्फरपुर, जून 7 -- गायघाट, एक संवाददाता। बहादुरपुर स्थित लीची निर्यात कंपनी में शुक्रवार देर रात 40 से 50 उपद्रवियों ने हमला बोल दिया। कई उपकरण को क्षतिग्रस्त कर दिया। विरोध करने पर कंपनी के दो कर्मियों को पीट दिया। गंभीर हालत में महाराष्ट्र के रोशन अहेट और सौरभ अशोक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। वहीं, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना में शामिल चार उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले को लेकर कंपनी के व्यवस्थापक पीयर थाना क्षेत्र के हरपुर निवासी पप्पू कुमार ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें अज्ञात को आरोपित किया है। यह भी पढ़ें- यूपीसीडा की साइट पर प्रबंधकों से मारपीट करने वाले बरेली के चार आरोपी गिरफ्तार उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम मीनापुर क्षेत्र से करीब एक दर्जन किसान ...