मुजफ्फरपुर, जून 19 -- साहेबगंज। विशुनपुर कल्याण पंचायत के गोपालपुर निवासी लीची व्यवसायी सुनील कुमार कुशवाहा से लूट मामले में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। केस के आईओ प्रभु मांझी ने बताया कि आरोपित सरोज कुमार और सन्नी कुमार माधोपुर हजारी का निवासी है। दोनों को शनिवार को कोर्ट में पेश में किया जाएगा। मामले को लेकर व्यवसायी ने 20 मई को थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसमें चार लोगों को आरोपित किया था। व्यवसायी सीवान से लीची बेचकर पिकअप से घर लौट रहा था। उस दौरान बदमाशों ने फायरिंग कर वारदात को अंजाम दिया था। यह भी पढ़ें- लीची व्यवसायी से लूट में दो बदमाश गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...