मुजफ्फरपुर, मई 25 -- मुशहरी, हिसं। कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि लीची मुजफ्फरपुर ही नहीं बिहार की पहचान है। महज 15 दिनों की फसल होने के कारण इसे अपनी पूर्ण गुणवत्ता के साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाना बेहद जोखिम भरा कार्य है। वे सोमवार को राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र मुशहरी में आयोजित बिहार लीची संगम 2026, 'बाग से निर्यात तक' कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लीची, आम, मखाना, केला सहित अनाज, दलहन, तेलहन, सब्जियों और मोटे अनाज के प्रचुर उत्पादन के साथ उनके राज्य में प्रसंस्करण, स्टोरेज और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विपणन और निर्यात के लिए राज्य सरकार कटिबद्ध है। मंत्री ने परिसर में लगे लीची बागानों का भ्रमण किया। यह भी पढ़ें- कृषि मंत्री आज राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र आएंगेउद्यान विभाग...