मुजफ्फरपुर, मई 25 -- मुजफ्फरपुर। राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र, मुशहरी परिसर में सोमवार को लीचीपुरम सांस्कृतिक पुनर्जागरण अभियान के संस्थापक सुरेश गुप्ता द्वारा संकलित पुस्तक 'लीचीपुरम : एक अनहद सृजन' का विमोचन कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने किया। गुप्ता एवं अभियान की मंत्री नीतू तुलस्यान ने अतिथियों का लीची के पत्तों का मुकुट, माला और लीची से बनी बुके भेंट की। कृषि मंत्री को एक विशेष पेंटिंग भी भेंट की गई, जिसमें कभी लाल-लाल लीचियों से लहलहाते बागानों और आज बदहाल हो रहे लीची किसानों की स्थिति को कलात्मक रूप में दर्शाया गया था। मंत्री ने कहा कि यह पुस्तक लीची संस्कृति और किसानों को नई दिशा देगी। यह भी पढ़ें- लीची मुजफ्फरपुर ही नहीं बिहार की पहचान : विजय सिन्हा यह भी पढ़ें- कृषि मंत्री आज राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र आएंगे

हिंदी हिन्...