मुजफ्फरपुर, मई 12 -- ​मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाने की पुलिस ने सोमवार की रात चाणक्य बिहार स्थित एक लीची गाछी में छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की है। मौके से एक धंधेबाज पकड़ा गया, जबकि उसके दो साथी भाग निकले। सदर थानेदार नवलेश कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही फरार धंधेबाजों की तलाश की जा रही है।सदर थानेदार को गोबरसही चौक स्थित एक लीची गाछी में शराब की खरीद-बिक्री की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही तीन धंधेबाज भागने लगे, जिसमें एक को खदेड़कर पकड़ा गया। पकड़ा गया धंधेबाज सिकंदरपुर निवासी अमित कुमार है। तलाशी में लीची की झाड़ियों में छिपाकर रखी गई यूपी निर्मित 21 कार्टन विदेशी शराब जब्त की गई। पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार ...