नई दिल्ली, मई 25 -- गर्मियों का मौसम शुरू होते ही बाजार में लीची की बहार आ जाती है। लीची ऐसा फल है, जो मीठा, जूसी और टेस्टी लगती है लेकिन इसमें गूदा कम और गुठली ज्यादा बड़ी होती है। फिर भी लोग इसे ऐसे खाना पसंद करते हैं और इसका जूस भी बनाकर पीते हैं। लीची वैसे तो छोटा सा फल है लेकिन इसके कई फायदे हैं और कुछ नुकसान भी। लीची में विटामिन C, फाइबर, पोटैशियम, कॉपर, एंटीऑक्सीडेंट्स और प्राकृतिक शुगर भरपूर मात्रा में पाई जाती है। लीची वैसे तो अच्छी होती है लेकिन कुछ लोगों के लिए ये नुकसानदायक भी होती है। एम्स के डॉक्टर बिमल छज्जर ने लीची के बारे में कुछ बातें बताईं और बताया कि आखिर किन लोगों को इससे दूर रहना चाहिए।किन लोगों को नहीं खानी चाहिए लीची? लीची वैसे तो मीठा फल है लेकिन सभी लोगों के लिए ये अच्छा नहीं माना जाता है। एम्स के डॉक्टर बिमल का ...