लीची की उम्र 35 दिन बढ़ी, मैप तकनीक से मिली बड़ी सफलता
मुजफ्फरपुर, जुलाई 14 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र की तकनीक से लीची की शेल्फ लाइफ 35 दिनों तक बढ़ाने में वैज्ञानिकों को सफलता मिली है। बीते सात जून को राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केन्द्र के वैज्ञानिकों ने अपने केन्द्र के कोल्ड रूम में 10-10 किलो की पांच कार्टन चाइना लीची रखी थी, जिसे 35 दिन बाद सोमवार को निकाला गया। कार्टन में रखी लीची के ऊपर का 80 प्रतिशत रंग, आकार और मिठास सही पाया गया। हालांकि नीचे रखी 20 फीसदी लीची में फंगस लगा मिला।
राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केन्द्र की तकनीक राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र मुशहरी के निदेशक डॉ. बिकास दास ने बताया कि अनुसंधान केन्द्र द्वारा एक परामर्श परियोजना के अंतर्गत, नोएडा की कंपनी द्वारा विकसित मॉडिफाइड एटमॉस्फियर पैकेजिंग (मैप) का लीची की शेल्फ लाइफ बढ़ाने में सफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.