पटना, जून 17 -- केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र और बिहार सरकार के प्रयास से राज्य में कृषि का सर्वागीण विकास को नई गति मिल रही है। बिहार लीची, मखाना और मशरूम उत्पादन में देश में अग्रणी राज्य है। बुधवार को वे नौबतपुर में खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री ने कहा मखाना बोर्ड के गठन और 476 करोड़ रुपये की केंद्रीय योजना से मखाना क्षेत्र के विस्तार, प्रसंस्करण और निर्यात को नई मजबूती मिलेगी। प्राकृतिक खेती और जैविक कृषि को बढ़ावा देने के लिए 65 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाएं स्वीकृत की गई हैं। यह भी पढ़ें- लीची, मखाना और मशरूम उत्पादन में बिहार अग्रणी : शिवराज राज्य में किसान पंजीकरण और डिजिटल कृषि कार्यक्रमों से अब तक 53.90 लाख किसानों की फार्मर आईडी बनी है।कृषि मंत्री विजय...