मेरठ, मार्च 27 -- गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर चल रहे नरेंद्र चंद शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को खेले गए दो मुकाबलों में सुपर स्मेशर और पैराडाइज टीम ने शानदार जीत दर्ज की। पहले मैच में सुपर स्मेशर के कप्तान सुखप्रीत सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पोर्ट्स एक्स की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 166 रन ही बना सकी और मैच हार गई। दूसरा मुकाबला पैराडाइज और गटसी ब्रेव के बीच खेला गया, जिसमें पैराडाइज ने 31 रन से जीत दर्ज की। आयोजक संजीव शर्मा, मेहुल शर्मा, पारस जैन, हनी काजला (प्रबंधक, हनी क्रिकेट एकेडमी) और कोच दीपक सिद्धू सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...