लखीसराय, अप्रैल 6 -- लखीसराय। एक प्रतिनिधि सीनियर महिला फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का लीग मैच मुंगेर और मोतिहारी के बीच खेला गया। मैच में टॉस मोतिहारी की टीम ने जीता जबकि किक मुंगेर की टीम ने की। मुंगेर कीकी टीम ने मोतिहारी की टीम को 2-0 से पराजित कर प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।मैच का उद्घाटन डॉक्टर उदय शंकर कुमार ने किया।पहले हाफ की मैच में मुंगेर की टीम ने दो गोल दाग कर 2-0 से बढ़त बनाई। खेल के 12 वें मिनट में जर्सी नंबर 08 की खिलाड़ी सुरुचि कुमारी ने तथा 17 वें मिनट में जर्सी नंबर 06 की खिलाड़ी कोमल कुमारी ने गोल दागी। मोतिहारी की टीम कोई गोल नहीं कर सकी।मध्यांतर के खेल के बाद शुरू हुए खेल के 39 वें मिनट मोतिहारी टीम के जर्सी नंबर 2 की खिलाड़ी खुशबू कुमारी को दिखाया गया। इसके बाद पेनाल्टी शूट मुंगेर की टीम को मिला। पेनाल्टी किक में...