मुरादाबाद, मार्च 24 -- आईएफटीएम में छात्रों के एनुअल स्पोर्ट्स मीट 'शौर्य-2026' के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने लीग मैचों में बढ़त बनाने के लिए खूब पसीना बहाया। इस अवसर पर विवि के कुलसचिव डॉ. संजीव अग्रवाल ने कहा कि विश्वविद्यालय में खेल प्रतियोगिताओं के आयोज से विद्यार्थियों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि खेल प्रतिस्पर्धाओं से विद्याथियों में सवश्रेष्ठ बनने की भावना विकसित होती है। प्रतिकुलपति एकेडमिक्स एंड एडमिनिस्ट्रेशन व खेल निदेशक डॉ. वैभव त्रिवेदी ने बताया कि स्पोर्ट्स मीट 'शौर्य-2026' में क्रिकेट, बैडमिंटन, फुटबॉल, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस, चेस, कैरम, जेवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, लांग जंप, हाई जंप, रेस, कबड्डी, खो खो आदि की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं, जो 30 मार्च तक चलेंगी। मंगलवार को खेले गए फुटबॉल मैच में स्कूल ऑ...