हजारीबाग, जून 2 -- बरही प्रतिनिधि। झारखंड टी 20 प्रीमियर लीग में बरही के क्रिकेट खिलाड़ी सचिन और अमन के चयन होने पर विधायक मनोज कुमार यादव ने खुशी जताई। जेएससीए ने झारखंड में पहली बार आईपीएल की तर्ज पर झारखंड टी-20 प्रीमियर लीग का आयोजन किया है। विधायक आवास पर आयोजित कार्यक्रम में चयनित खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। कहा कि दोनों ने शानदार खेल से अपने गांव, जिला और राज्य का नाम रोशन करेंगे। बरही के श्रीनगर गांव निवासी सचिन कुमार पिता दुर्गा यादव तेज गेंदबाज हैं।

खिलाड़ियों की प्रतिभा विधायक ने कहा कि सचिन एक प्रतिभाशाली तेज गेंदबाज हैं, जिनकी गेंदबाजी क्षमता उन्हें एक अलग पहचान दिलाती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सचिन अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से बरही और हजारीबाग का नाम रोशन करेंगे। अमन कुमार को जमशेदपुर स्टीलर्स ने 50 हजार रुपये क...