जमशेदपुर, सितम्बर 2 -- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर के रसायन विज्ञान विभाग में लीगोनेला बैक्टीरिया के संक्रमण को लेकर एक अहम शोध परियोजना की शुरुआत होने जा रही है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) द्वारा वित्तपोषित इस परियोजना का उद्देश्य मानव शरीर में इस बैक्टीरिया के संक्रमण की कार्यप्रणाली को गहराई से समझना है, ताकि भविष्य में इसके इलाज के लिए प्रभावी चिकित्सा उपाय विकसित किए जा सकें। पूरी परियोजना का संचालन डॉ. पूजा कुमारी के मार्गदर्शन में किया जाएगा। शोध का मुख्य केंद्र संक्रमण के दौरान मानव और बैक्टीरियल प्रोटीन के बीच होने वाली आणविक अंतःक्रिया को समझना है। इसके तहत यह विश्लेषण किया जाएगा कि जब लीगोनेला बैक्टीरिया मानव शरीर में प्रवेश करता है, तब मानव कोशिकाओं के भीतर मौजूद 'ई2 यूबिक्विटिन-संयुग्मी एंजाइम...