रांची, जुलाई 24 -- तमाड़ प्रतिनिधि। बुंडू अनुमंडल क्षेत्र के राहे, सोनाहातू, बुंडू एवं तमाड़ स्थित लीगल-एड क्लीनिकों का जिला विधिक सेवा प्राधिकार डालसा की टीम ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने सभी क्लीनिकों में कार्यरत पैरा लीगल वॉलंटियर पीएलवी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। निरीक्षण टीम ने पीएलवी से कहा कि प्रत्येक लीगल-एड क्लीनिक में बैनर एवं पोस्टर अनिवार्य रूप से लगाये जाएं। लोगों के बीच वितरण के लिए पर्याप्त संख्या में पंपलेट एवं लीफलेट उपलब्ध रखे जाए। टीम ने पीएलवी को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने और जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने को कहा। यह भी पढ़ें- डालसा सभागार मे...