कानपुर, मार्च 3 -- कानपुर। कल्याणपुर के आवास-विकास तीन में लीकेज सिलेंडर से झुलसी वृद्धा की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन ने बताया कि बीती 12 फरवरी को लीकेज सिलेंडर की वजह से 61 वर्षीय अंजना उनके पति तपन बरूआ समेत माया, ज्योति और महेश झुलस गए। सभी को उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान सोमवार को वृद्धा की मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...