उरई, अप्रैल 30 -- उरई। संवाददाता डकोर के ग्राम गोरन में नामिम गंगे की लीकेज पाइप लाइन की वजह से एक किसान की करीब बीस बीघा फसल बर्बाद हो गई। किसान ने लाखों रुपये का नुकसान बताया। साथ ही एसडीएम को ज्ञापन देकर मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। किसान ने आरोप लगाते हुए कहा कि सर्वे तो हो गया, पर रिपोर्ट सही नहीं लगाई गई है।इससे परेशान किसान दर दर भटक रहा है।गोरन निवासी किसान रविंद्र प्रताप मिश्रा ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। इसमें अपनी पीड़ा से अवगत कराया। किसान ने बताया कि गोरन मौजे में उसकी जमीन है। बगल से नामिम गंगे योजना की पाइप लाइन निकली है। उसने बताया कि पाइप लाइन लीकेज होने की वजह से खेत में पानी भर गया और फसल खराब हो गई। उसने बताया कि उसका पुत्र दिव्यांग है। इससे आने जाने में असमर्थ है। किसान ने बताया कि उसने बीती 8 दिसंबर 2025 व 14 मा...