लीकेज बना मुसीबत, सड़क पर बह रहा नल-जल का पानी
सहरसा, मई 21 -- सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। एक तरफ सरकार जल जीवन हरियाली अभियान के तहत जल संरक्षण और स्वच्छ व्यवस्था का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर शहर में नल-जल योजना की बदहाल स्थिति सरकारी दावों की पोल खोल रही है। शहर के सुभाष चौक से सराही जाने वाली सड़क स्थित बजरंगबली मंदिर चौक पर नल - जल योजना का पाइप कई दिनों से लीकेज है। पाइप फटने के कारण लगातार पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे सड़क पर जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। सड़क पर जमा पानी के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- नाले में बहाया जा रहा नल का जल खासकर दोपहिया वाहन चालकों को फिसलन के कारण दुर्घटना का खतरा बना4 रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दिनों से पानी बह रहा है, लेकिन संबंधित विभाग अब तक मरम्मत कराने नहीं पहुंचा है।लोगों ने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.