कानपुर, फरवरी 24 -- कालपी, संवाददाता। नलों से गंदा पानी की आपूर्ति की समस्या को लेकर जल संस्थान के कर्मचारी गंभीर हो गए हैं। अवर अभियंता इंजीनियर बासित अली की अगुवाई में विभागीय कर्मचारियों के द्वारा नगर के आधा दर्जन मोहल्ले में घूम-घूम कर नलकूपों तथा पाइप लाइनों की हकीकत जानी तथा लीकेज पाइप लाइनों को ठीक कराने का अभियान चलाया है। अवर अभियंता वासित अली एवं कर्मचारियों ने राजेपुरा, सदर बाजार, कागजीपुरा, हरीगंज तथा अदल सराय आदि स्थानों का दौरा किया। मोहल्ला अदल सराय में उपभोक्ताओं के घरों में गंदा पानी की सप्लाई की समस्या का विभागीय इंजीनियर तथा कर्मचारियों के द्वारा बारीकी से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ज्ञात हुआ कि एक व्यक्ति के द्वारा मेन पाइप से नाली के बीच से अपने मकान का घरेलू संयोजन करा लिया है। नाले में पाइप लाइन लीकेज हो ग...