उरई, मई 17 -- जालौन।संवाददाता भीषण गर्मी के बीच नगर में जगह-जगह पानी की पाइपलाइन लीकेज होने और ट्यूबवेल खराब होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगरवासी ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर समस्या का समाधान कराने की मांग की है।नगर के मोहल्ला मुरलीमनोहर निवासी अशफाक राईन ने डीएम राजेश पांडेय को शिकायती पत्र भेजकर लिखा कि नगर के कई क्षेत्रों में पानी की लाइन के जॉइंट लीकेज होने के कारण पानी व्यर्थ बह रहा है। इससे एक ओर पेयजल की बर्बादी हो रही है, वहीं दूसरी ओर आसपास के मोहल्लों में पानी का प्रेशर भी सहीं नहीं पहुंच पा रहा है। बताया कि मोहल्ला रापटगंज में असलम के घर के सामने पानी की लाइन का जॉइंट काफी समय से लीकेज है, जिससे लगातार पानी बह रहा है। वहीं पुराना बिजली घर स्थित सब्जी मंडी के पास गन्ने के जूस की दुकान के सामने पाइपलाइन क...