उरई, मई 2 -- उरई। संवाददाता नगर पालिका द्वारा शहर में करोड़ों रुपये खर्च कर डलवाई गई सड़कों का जलसंस्थान विभाग द्वारा बुरा हश्र किया जा रहा है। लीकेज पाइप लाइन ठीक करने के नाम पर उमरारखेरा मोहल्ले में करीब एक दर्जन सड़कों को खोद कर बर्बाद किया गया। हैरानी वाली बात तो यह है कि जलसंस्थान विभाग ने इन गड्ढों में गिट्टी भराई कराकर खानापूरी कर ली। इसके चलते इलाकाई लोगों को दिक्कत हो रही है। बाइक सवार गिरकर चुटहिल हो रहे हैं। लोगों ने जलसंस्थान विभाग के अफसरों पर अनदेखी का आरोप लगाया है। जलसंस्थान के अवर अभियंता श्याम बहादुर का कहना है कि कई जगह लीकेज मिले है।गड्ढे भराए गए है। सप्ताह भर बाद इन जगहों पर सीमेंट से गड्ढों को समतल कर पहले की तरह सड़क को ठीक किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.