वाराणसी, अप्रैल 28 -- वाराणसी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने सोमवार को बताया कि बरेका इंटर कॉलेज में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम स्थल और उनका रूट नो फ्लाई जोन रहेगा। कार्यक्रम स्थल पर ब्रीफिंग में उन्होंने अधिकारियों-पुलिसकर्मियों को पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी करने का निर्देश दिया। ब्रीफिंग में सीपी ने कहा कि प्रधानमंत्री के सुरक्षा प्रोटोकॉल में कोई चूक नहीं होनी चाहिए। ड्यूटी करने वाले अधिकारी और कर्मचारी पहचानपत्र जरूर रखें। वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान रूट डायवर्जन प्लान प्रभावी रहेगा। हालांकि एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड एवं इमर्जेंसी वाहन नहीं रोके जाएंगे। बरेका में कार्यक्रम स्थल पर वीआईपी और जनता के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। यह भी पढ़ें- पीएम मोदी के मंच पर महिलाओं को जगह, वाराणसी में स्टेज पर योगी के अलावा सिर्फ एक पुरुष नेता भीड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.