रिषिकेष, फरवरी 18 -- रानीपोखरी भट्ट नगरी में राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की स्थापना से जुड़े भूमि प्रकरण को लेकर स्थानीय ग्रामीण और जनप्रतिनिधि परेशान हैं। उन्होंने हरिद्वार सांसद से मुलाकात कर पूरे प्रकरण से अवगत कराया। उन्होंने इस भूमि पर राष्ट्रीय विधि विवि बनाने की मांग की। बुधवार को रानीपोखरी भट्ट नगरी में ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान स्थानीय ग्रामीण और जनप्रतिनिधि का एक प्रतिनिधिमंडल देहरादून में हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिला। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत को पूरे प्रकरण से अवगत कराया। कहा कि वर्ष 2019 में तत्कालीन मुख्यमंत्री रहते हुए उनके द्वारा ही रानीपोखरी भट्ट नगरी स्थित लिस्ट्राबाद में राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए शिलान्यास किया...