नई दिल्ली, जुलाई 28 -- CXMT share price: भारत समेत दुनियाभर में कई ऐसे आईपीओ लॉन्च हुए हैं जिनकी शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री ने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। ऐसा ही एक और आईपीओ शेयर बाजार में लिस्ट हुआ है। यह आईपीओ चीन की चिप बनाने वाली कंपनी Changxin टेक्नोलॉजी ग्रुप (CXMT) का है।कंपनी का परफॉर्मेंस शंघाई स्टॉक मार्केट में चिप बनाने वाली इस कंपनी के शेयरों में लिस्टिंग-डे पर करीब 500% की जबरदस्त तेजी आई। इस तूफानी तेजी की वजह से यह चीन में लिस्टेड सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई। जानकारी के मुताबिक हेफेई स्थित इस कंपनी ने अपने IPO की कीमत 8.66 युआन प्रति शेयर तय करके 57.92 बिलियन युआन (8.6 बिलियन डॉलर) जुटाए, जो इस साल एशिया की सबसे बड़ी लिस्टिंग है। लिस्टिंग-डे पर CXMT के शेयर 49 युआन पर बंद हुए, जिससे कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग ...