नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) से जुड़ी दो बड़ी खबर है। ये दोनों खबरें निवेशकों को प्रभावित करने वाली हैं। दरअसल, शेयर बाजार में लिस्ट होने के बाद NSE ने पहली बार तिमाही नतीजे जारी किए हैं। इसके अलावा, गुजरात की गिफ्ट सिटी स्थित NSE इंटरनेशनल एक्सचेंज ने अपने ट्रेडिंग समय को बढ़ाकर रोजाना 23 घंटे 30 मिनट कर दिया है। आइए दोनों खबरों के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।कैसे रहे तिमाही नतीजे? वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही (Q2FY27) यानी जुलाई से सितंबर के बीच कंपनी का मुनाफा साल-दर-साल (YoY) 23% बढ़ गया है। यह मुनाफा बढ़कर 2578 करोड़ रुपये हो गया है जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही (Q2FY26) में यह 2098 करोड़ रुपये था। बता दें कि सितंबर 2026 में एनएसई की बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग हुई थी। बीएसई में एनएस...