मेरठ, मार्च 23 -- लिसाड़ी गेट के शकूरनगर में युवक को मामूली विवाद में बीच सड़क पर बेरहमी से पीटा गया। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया। चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर दो को गिरफ्तार किया गया। शकूरनगर निवासी इंशाद ने बताया कि उन्होंने घर के नीचे ही अपनी फुटवियर की दुकान बनाई हुई है। 20 मार्च की देररात ईद को लेकर लोग बाजार में खरीदारी कर रहे थे। इसी दौरान कामिल, अमर, आदिल और हामिद ने मिलकर एक युवक की पिटाई कर दी थी। पीड़ित युवक जान बचाने के लिए दुकान में आ गया। इंशाद ने बताया कि मारपीट का विरोध करने पर कामिल और उसके साथियों ने हमला कर दिया। दुकान से बाहर खींचकर लाए और मारपीट की। इस घटना की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है, साथ ही दो आरोपियों की गिरफ्तारी की है।...