गोरखपुर, मई 28 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। जनगणना के नियम जानकर लोग चौंक जा रहे हैं। वैसे तो शादी से पहले युवक-युवती दंपति नहीं हो सकते हैं, लेकिन जनगणना में लिव रिलेशनशिप वाले जोड़े भी दंपति माने जा रहे हैं। सुपरवाइजर एवं प्रगणक घर-घर जाकर मकानों की गणना कर रहे हैं। इसमें दंपतियों को दर्शाया जा रहा है। वार्ड 34 घोषीपुरवा में पार्षद मंतालाल यादव के घर सुपरवाइजर अंजू यादव ने प्रगणकों के साथ बैठक कर जनगणना के नियमों की बातें कीं। यह भी पढ़ें- जनगणना 2027 : मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य की समीक्षात्मक बैठकलिव रिलेशनशिप का दर्जा सुपरवाइजर अंजू यादव ने कहा कि किसी फ्लैट या कमरे में बिना शादीशुदा जोड़े साथ-साथ रहते हैं तो उन्हें दंपति माना जाएगा, जबकि एक ही परिवार में दो पत्नी हों और पुरुष एक ही हो तो दो दंपति माने जाएंगे, जबकि हिंदू विवाह अध...