बरेली, मई 25 -- नोएडा के युवक ने लिव इन पार्टनर के कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक के मोबाइल में मिले वीडियो में उसने दो युवतियों समेत तीन को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। नोएडा गौतमबुद्धनगर के गांव सोरखा निवासी 32 वर्षीय दीपक बी-फार्मा करने के बाद बानखाना में किराये पर रहकर ट्रेनिंग के साथ ही यूपीएससी की तैयारी कर रहा था। दीपक के भाई राहुल ने बताया कि यहां लक्ष्मी नाम की युवती से उसके प्रेम संबंध हो गए और दोनों बानखाना में किराये पर रहने लगे। शनिवार शाम दीपक ने बानखाना में ही रहने वाले लक्ष्मी के भाई आकाश के कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मौके पर दीपक का मोबाइल मिला, जिसमें उसने मौत से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया है। इस वीडियो में उसने शिवानी, काजल और सुमि...