नोएडा, मार्च 2 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटी में प्रेमी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवती की बहन ने प्रेमी पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज लिया है। बिसरख कोतवाली पुलिस के मुताबिक दिल्ली की रहने वाली युवती ने बताया कि उसकी बहन स्वेता ग्रेनो वेस्ट की गार्डन सिटी वन सोसाइटी में राहुल के साथ लिव इन में रहती थी। 28 फरवरी को उन्हें राहुल बैंसला नामक व्यक्ति ने सूचना दी कि उनकी बहन ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब वह घटनास्थल पर पहुंचीं तो उनकी बहन जमीन पर पड़ी थी। आरोप है कि आरोपी राहुल ने स्वेता की हत्या की। राहुल के स्वेता से वर्ष 2020-21 से संबंध थे। उसने स्वेता को विवाह का झांसा देकर धोखा दिया। आरोपी की बुआ और बहन 12 दिसंबर 2025 को दि...