गाजियाबाद, जून 30 -- गाजियाबाद के लोनी इलाके की ट्रोनिका सिटी थाना पुलिस ने एक युवक की हत्या के आरोप में साथ रहने वाली लिव-इन पार्टनर और उसकी बहन को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने 23 जून को डंडे से वार कर और गला घोंटकर युवक की हत्या कर दी थी। इसके बाद पुलिस और परिजनों को युवक द्वारा सुसाइड करने की सूचना देकर दोनों बहनें फरार हो गई थीं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने पर पुलिस ने रविवार को मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। प्रेमिका का कहना है कि युवक उसकी बेटी पर गलत नजर रखता था। मूलरूप से जनपद रामपुर थाना स्वार के गांव मिलक काजी में रहने वाला 40 वर्षीय जाकिर 8 माह से ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र की रामपार्क एक्सटेंशन कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहा था। 23 जून को उसकी प्रेमिका किरन ने पुलिस और परिजनों को सूचन...