बरेली, मार्च 29 -- थाना बारादरी क्षेत्र में लिव-इन रिलेशन में रह रही एक महिला को उसके साथी चाकू से हमला कर घायल कर दिया। मामले में बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बारादरी क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पहले पति से करीब 12 वर्ष से अलग रह रही है और उसके तीन बच्चे उसके साथ रहते हैं। पिछले करीब 10 वर्षों से वह जयपुर के मोहन प्रकाश शर्मा के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रही थी। बताया कि मोहन प्रकाश अक्सर उसके साथ झगड़ा और मारपीट करता था। 24 मार्च की रात करीब 11 बजे मोहन शराब के नशे में गाली-गलौज करने लगा और विरोध करने पर चाकू से हमला कर दिया। बचाव के दौरान चाकू की नोक गर्दन में लगने से वह घायल हो गई। हमले के बाद उसने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोप...