लिवेंस एकेडमी में जनगणना 2027 जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
लोहरदगा, मई 16 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा में आइसीएसई बोर्ड संबद्ध एकमात्र शिक्षण संस्थान लिवेंस एकेडमी में तीन दिवसीय जनगणना 2027 जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और समाज को देश के विकास में जनगणना के महत्व और इसकी उपयोगिता के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए विद्यालय के प्रशासक फादर थामस पवाथिल ने की। उन्होंने उपस्थित जनसमूह और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए जनगणना 2027 के विभिन्न फायदों को रेखांकित किया। कहा कि जनगणना केवल नागरिकों की गिनती नहीं है, बल्कि यह देश और राज्य के भविष्य के निर्माण का ब्लूप्रिंट है। इसी आंकड़ों के आधार पर सरकारें शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे और जनकल्याणकारी योजनाओं की रूपरेखा तैयार करती हैं। एक सही जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.