लखनऊ, फरवरी 4 -- केजीएमयू के डॉक्टरों ने लिवर सिरोसिस से पीड़ित महिला को नया जीवन देने में कामयाबी हासिल की है। महिला के पेट में रक्तस्राव हो रहा था। गेस्ट्रोमेडिसिन व इंटरवेंशन रेडियोलॉजी विभाग के डॉक्टरों ने मिलकर पहली बार प्लग-असिस्टेड रेट्रोग्रेड ट्रांसवेनस ऑब्लिटरेशन (पार्टो) प्रक्रिया अपनाकर रक्तस्राव रोका। रक्तस्राव रुकने से मरीज की तबीयत में तेजी से सुधार हुआ। महिला मरीज को डिस्चार्ज कर दिया गया है। हरदोई निवासी 55 वर्षीय महिला को लिवर सिरोसिस था। परिवारीजनों ने कई स्थानीय अस्पतालों में दिखाया। लेकिन मरीज को फायदा नहीं हुआ। परिवारीजन मरीज को लेकर केजीएमयू गेस्ट्रोमेडिसिन विभाग की ओपीडी में पहुंचे। विभागाध्यक्ष डॉ. सुमित रुंगटा ने मरीज को देखा। जरूरी जांचें कराई। सिरोसिस की वजह से महिला को पेट और आंतों में रक्तस्राव हो रहा था। जांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.