प्रयागराज, फरवरी 3 -- कमला नेहरू अस्पताल में मंगलवार को लिवर कैंसर से पीड़ित दो साल की माही का ट्रांस-आर्टेसियल कीमोएंबोलाइजेशन (टीएसीई) तकनीक से पहली बार सफल उपचार किया गया। यह अत्याधुनिक चिकित्सा प्रक्रिया अस्पताल के इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी, मेडिकल ऑन्कोलॉजी और सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के डॉक्टरों की ओर से किया गया। अस्पताल के निदेशक प्रशासन हरिओम सिंह के अनुसार टीएसीई तकनीक से कीमोथेरेपी दवाओं की उच्च मात्रा को चयनित धमनी के माध्यम से सीधे ट्यूमर तक पहुंचाया गया। बिना चीरे की प्रक्रिया के कारण हुए उपचार से मरीज के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। डॉक्टरों की टीम में इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी के डॉ. दक्ष चंद्र, मेडिकल ऑन्कोलॉजी के परामर्शदाता डॉ. मानस दुबे और सर्जिकल ऑन्कोलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ. सपन श्रीवास्तव रहे। निदेशक के अनुसार टीएसीई उन्नत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.