लखीसराय, अप्रैल 19 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। हर वर्ष 19 अप्रैल को वर्ल्ड लिवर डे मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को लिवर से जुड़ी बीमारियों के प्रति जागरूक करना और इसके स्वास्थ्य की देखभाल के महत्व को समझाना है। हालांकि शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंग के बीमारी या उससे बचाव को लेकर निजी यह सरकारी स्तर पर इस दिन किसी तरह की नहीं होती है कोई विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन। सदर अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ निशांत निराला ने बताया कि लिवर हमारे शरीर का जरूरी अंग है। ये शरीर से गंदगी को बाहर निकालने और पाचन ठीक रखने में मदद करता है, हालांकि ये अंग अब खतरे में देखा जा रहा है। यह भी पढ़ें- कैमूर जिले में लिवर के इलाज के लिए विशेषज्ञ डाक्टर नहीं लिवर की बीमारियां लंबे समय तक बिना कोई बड़ा संकेत दिए बढ़ती रहती हैं, ये सबसे...