नोएडा, जनवरी 6 -- नोएडा, संवाददाता। मामूरा गांव स्थित कमरे में पिछले चार वर्ष से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक ने रविवार रात फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में युवती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मूलरूप से जिला प्रतापगढ़ के रामगढ़ी निवासी अतुल कुमार ओझा नोएडा की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। वह युवती गरिमा सिंह के साथ पिछले चार वर्ष से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। युवती भी कंपनी में नौकरी करते है। दोनों पिछले कुछ समय से मामूरा गांव की गली नंबर-8 स्थित कमरे में किराये पर रहते थे। पुलिस को रविवार देर रात सूचना मिली कि अतुल कुमार ओझा का शव कमरे में फंदे पर लटका हुआ है। अतुल के साथ रहने वाली गरिमा सिंह से पूछताछ की गई तो पता चला कि कुछ...