धनबाद, फरवरी 27 -- लिलोरी मंदिर के समीपी आईएसबीटी (इंटर स्टेट बस टर्मिनल) को लेकर सरकार जल्द ही डीपीआर बनाने की प्रक्रिया शुरू करेगी। बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो के सवाल पर सरकार की ओर से सदन में यह जवाब दिया गया। बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने सदन में सवाल उठाया कि लिलोरी मंदिर के समीप आईएसबीटी का निर्माण कब प्रारंभ होगा, इसपर सरकार की ओर से सदन में जवाब दिया गया कि नगर निगम और जूडको की टीम ने इस जमीन का निरीक्षण करते हुए इसे आईएसबीटी के लिए उपयुक्त पाया है। सरकार ने जवाब दिया कि जमीन को ट्रांसफर करने की प्रक्रिया चल रही है। जमीन ट्रांसफर होते ही इसकी डीपीआर तैयार की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...