रांची, जनवरी 30 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी), मेसरा के लियो क्लब ने शुक्रवार को बरियातू स्थित गुरुनानक नि:शक्त बच्चों के अनाथालय में दान अभियान चलाया। क्लब के सदस्यों ने बच्चों के साथ अंताक्षरी, पेंटिंग और रचनात्मक गतिविधियों में दोपहर बिताई, जिससे वहां खुशनुमा माहौल बना रहा। आयोजन का उद्देश्य केवल सामग्री वितरण नहीं, बल्कि बच्चों के साथ खुशियां साझा करना था। क्लब के 50 सदस्यों ने विभिन्न छात्रावासों से स्वेच्छा से दान एकत्रित किए थे, जिसे अनाथालय के 47 बच्चों के बीच वितरित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...