नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- अर्जेंटीना की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम और स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी पर केरल के खेल मंत्री ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पैसे लेकर खेलने नहीं आने का आरोप। धोखा देने का आरोप। इतना ही नहीं, केरल के खेल मंत्री वी. अब्दुरहीमान ने यह भी दावा किया कि अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम ने 5 अन्य देशों के साथ भी ऐसा किया है। वहां खेलने आने की बात करके पैसे तो ले लिए लेकिन खेलने नहीं गई। मेस्सी और अर्जेंटीना की टीम मार्च 2026 में केरल आने वाली थी। अब्दुरहीमान ने गुरुवार को कहा कि अर्जेंटीना की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम ने केरल आने के लिए जो प्रतिबद्धता जताई थी, उसे पूरा नहीं किया। उन्होंने इस पर गहरी निराशा जताते हुए कहा कि अर्जेंटीना की टीम और सुपर स्टार लियोनेल मेस्सी के संभावित दौरे की योजना के लिए काफी प्रयास किए गए थे। कार्यक्रम को कराने के ल...