नई दिल्ली, दिसम्बर 13 -- अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी 'जीओएटी भारत दौरा 2025' की कोलकाता में खराब शुरूआत के बाद दूसरे चरण के लिये शनिवार की शाम को पहुंच गए। निजामों के शहर में उनके कार्यक्रम की शुरूआत शाम सात बजकर 50 मिनट पर एक नुमाइशी मैच से होगी । तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी मैदान पर उतरेंगे, जिनके बाद मेस्सी और इंटर मियामी के उनके साथ रौड्रिगो डि पॉल और लुई सुआरेज आयेंगे । इससे पहले कोलकाता में लगभग 50,000 दर्शक सॉल्ट लेक स्टेडियम में लाचार दिखे क्योंकि नेता, वीवीआईपी, सुरक्षा कर्मी भीड़ को नियंत्रित करने के बजाय सेल्फी लेने के लिए मेस्सी को घेरकर खड़े थे जिससे फुटबॉल प्रेमी नाराज हो गए जबकि इनमें से कई ने कार्यक्रम के टिकट खरीदने के लिए 4,000 रुपये से 12,000 रुपये तक तथा क...