अटलांटा, जुलाई 8 -- लियोनेल मेसी ने एक बार फिर से इस बात को साबित कर दिया कि वह इस खेल के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक क्यों हैं। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में राउंड 16 के मैच में अर्जेंटीना के लिए लियोनेल मेसी ने एक बार फिर से 'संकटमोचक' की भूमिका निभाई और मिस्र के खिलाफ टीम को जीत दिलाकर क्वार्टर फाइनल का टिकट दिलाया। मैच के 79वें मिनट तक दो गोल से पिछड़ रही मौजूदा चैंपियन टीम को लियोनेल मेसी ने ना सिर्फ जीत दिलाई, बल्कि इस विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचाने का काम किया और खुद गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे निकल गए। निर्धारित समय में 11 मिनट बाकी रहने तक अर्जेंटीना दो गोल से पिछड़ रहा था और ऐसा लगने लगा था कि कल क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाद आज मेसी की फुटबॉल के महासमर से विदाई की बेला आ गई है। हालांकि, इसके बाद अर्जेंटीना ने एक के बाद...